Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-03

Jamshedpur Kidnapping Case Update : कैरव अपहरण कांड में कॉल डिटेल के आधार पर फरार आरोपियों की तलाश, पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी

Jamshedpur : उद्यमी कैरव गांधी के अपहरण मामले में पुलिस की जांच लगातार तेज होती जा रही है। इस सनसनीखेज कांड में अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से दो को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, वहीं चार आरोपियों से पुलिस अभिरक्षा में पूछताछ जारी है।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले से जुड़े अहम सुराग सामने लाने के लिए तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लिया जा रहा है। सभी संदिग्धों के मोबाइल नंबर पुलिस के रडार पर हैं और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) सहित अन्य तकनीकी इनपुट के माध्यम से उनकी लोकेशन ट्रेस की जा रही है।


पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अपहरण की घटना के दौरान किन-किन स्थानीय लोगों ने आरोपियों को सहयोग दिया। अपहरण के बाद सकुशल बरामद किए गए उद्यमी कैरव गांधी की हालत में अब धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। पुलिस का कहना है कि उनकी स्थिति सामान्य होने के बाद उनसे विस्तृत पूछताछ की जाएगी, जिससे जांच को आगे बढ़ाने में मदद मिल सके।

फिलहाल पुलिस की कई टीमें फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं और जल्द ही इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !