Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-03

Jamshedpur Bagbera Crime : तड़ीपार अपराधी पोपो मुंडा गिरफ्तार, बागबेड़ा पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दबोचा

Jamshedpur : बागबेड़ा थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए तड़ीपार अपराधी पोपो मुंडा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से ब्राउन शुगर बरामद की है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।


पुलिस के अनुसार, पोपो मुंडा लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ हत्या, फायरिंग और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों में कई प्राथमिकी दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड बताते हैं कि उस पर बागबेड़ा, परसुडीह और बर्मामाइंस थाना क्षेत्रों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।


लगातार आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए प्रशासन ने पहले ही पोपो मुंडा को तड़ीपार कर दिया था। तड़ीपारी आदेश के तहत उसे जिले की सीमा से बाहर रहने का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद वह चोरी-छिपे बागबेड़ा थाना क्षेत्र में रह रहा था और रामनगर व आसपास के इलाकों में ब्राउन शुगर की अवैध बिक्री कर रहा था।

गुप्त सूचना मिलने के बाद बागबेड़ा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने उसके पास से ब्राउन शुगर बरामद कर ली है। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और उससे जुड़े नेटवर्क व अन्य अपराधों की भी जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और नशे के अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी संभव है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !