Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-03

Jamshedpur Crime Update : बागबेड़ा नागाडीह हत्या कांड: आठ साल बाद सरेंडर करने वाले आरोपी डॉक्टर मार्डी ने दायर की जमानत याचिका

Jamshedpur : बागबेड़ा के नागाडीह में वर्ष 2017 में हुई चार लोगों की नृशंस हत्या के मामले में आठ वर्ष बाद सरेंडर कर जेल गए आरोपी डॉक्टर मार्डी ने अदालत में जमानत के लिए अर्जी दाखिल की है। डॉक्टर मार्डी ने एडीजे-1 की अदालत में जमानत याचिका प्रस्तुत की है। इसी मामले में अदालत पहले ही पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा सुना चुकी है।


गौरतलब है कि 18 मई 2017 की शाम बच्चा चोरी की अफवाह के बाद बागबेड़ा नागाडीह में ग्रामीणों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर जुगसलाई नयाबाजार निवासी तीन युवकों, विकास वर्मा, गौतम वर्मा और गंगेश, की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। घटना के दौरान युवकों को बचाने की कोशिश में उनकी दादी रामसखी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं, जिनकी इलाज के दौरान टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में मौत हो गई थी। इस तरह इस घटना में कुल चार लोगों की जान गई थी।


मामले की सुनवाई के बाद एडीजे-1 की अदालत ने अक्तूबर 2025 में दोष सिद्ध होने पर पांच आरोपियों, राजाराम हांसदा, रेंगो पूर्ति, गोपाल हांसदा, सुनील सरदार और तारा मंडल को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। वहीं, हत्या कांड में नामजद आरोपी डॉक्टर मार्डी घटना के बाद से ही फरार चल रहा था।

पांच दोषियों को सजा सुनाए जाने के बाद डॉक्टर मार्डी ने 20 जनवरी 2026 को एडीजे-1 की अदालत में आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद से वह न्यायिक हिरासत में है। अब उसके द्वारा दाखिल जमानत याचिका पर अदालत में सुनवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !