Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-02

Jamshedpur News: टाटानगर स्टेशन पर बोतल बैंक की शुरुआत, यात्रियों से अपील "बोतलें निर्धारित बॉक्स में ही डालें"

Jamshedpur News: जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे स्टेशन पर अब पानी की खाली बोतलों को इधर-उधर फेंकने के बजाय तय स्थान पर जमा किया जाएगा. स्टेशन प्रशासन ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए प्लेटफार्म नंबर-1 पर बोतल बैंक लगाया है ताकि प्लास्टिक कचरे को एक जगह इकट्ठा किया जा सके.

ड्रेनेज जाम से बचाव का प्रयास
रेल कर्मचारियों के अनुसार खाली बोतलें नालियों में फंसकर स्टेशन के ड्रेनेज सिस्टम को जाम कर देती हैं. इससे गंदगी बढ़ती है और सफाई में दिक्कत होती है. इसी समस्या को देखते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है.

पांचों प्लेटफार्म पर लगेगा बोतल बैंक
अधिकारियों ने बताया कि अभी यह व्यवस्था प्लेटफार्म नंबर एक पर शुरू की गई है. जल्द ही स्टेशन के सभी पांचों प्लेटफार्म पर बोतल बैंक लगाए जाएंगे ताकि हर यात्री आसानी से इसका उपयोग कर सके. रेल कर्मचारी यात्रियों से लगातार अपील कर रहे हैं कि वे खाली बोतलें निर्धारित बॉक्स में ही डालें. इसका उद्देश्य स्टेशन को स्वच्छ बनाए रखना और पर्यावरण को सुरक्षित करना है.

छोटी लेकिन असरदार पहलें सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने में बड़ी भूमिका निभा सकती हैं. यदि यात्री इसमें सहयोग करें तो स्टेशन पर स्वच्छता का स्तर बेहतर हो सकता है और प्लास्टिक कचरे की समस्या भी कम होगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !