Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-02

Jharkhand Academic Council: झारखंड मॉडल स्कूलों में कक्षा 6 में नामांकन शुरू, 21 फरवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन, कोई परीक्षा शुल्क नहीं

Ranchi: झारखंड अधिविद्य परिषद JAC, रांची ने शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए राज्य के प्रतिष्ठित मॉडल विद्यालयों में कक्षा 6 में नामांकन हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से राज्य के सभी जिलों में संचालित मॉडल स्कूलों में मेधावी छात्र-छात्राओं को चुनकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाएगी।

महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन प्रक्रिया

योग्य अभ्यर्थी झारखंड अधिविद्य परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.jac.jharkhand.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 30 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 21 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। वहीं, जिला स्तर पर आवेदन अनुमोदन की अंतिम तिथि 23 फरवरी 2026 तय की गई है।

पात्रता और आयु सीमा

 1 अप्रैल 2026 को अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 10 वर्ष और अधिकतम आयु 12 वर्ष होनी चाहिए। आवेदक का संबंधित जिले का निवासी होना अनिवार्य है। छात्र केवल उसी जिले के मॉडल स्कूल के लिए आवेदन कर सकते हैं जहाँ वे निवास करते हैं।

परीक्षा का स्वरूप और विषय

प्रवेश परीक्षा पूरी तरह से निःशुल्क है। परीक्षा का माध्यम OMR शीट होगा और कुल 100 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे, अंग्रेजी 30 अंक, गणित 30 अंक, सामाजिक विज्ञान 40 अंक

सावधानी बरतने के निर्देश

परिषद ने स्पष्ट किया है कि आवेदन पत्र भरते समय किसी भी प्रकार की गलती के लिए अभ्यर्थी और उनके अभिभावक स्वयं जिम्मेदार होंगे। परीक्षा की तिथि और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के संबंध में सूचना भविष्य में अलग से प्रकाशित की जाएगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !