Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-01

Dhanbad Incident: बिजली विभाग के SDO पर महिला की गरिमा भंग करने का आरोप, स्वास्थ्य मंत्री के काफिले को रोक ग्रामीणों ने जताया कड़ा आक्रोश

Dhanbad: झारखंड के गोविंदपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां बिजली विभाग के एक अधिकारी की कार्यशैली ने न केवल ग्रामीणों को आक्रोशित कर दिया, बल्कि पुलिस प्रशासन की निष्पक्षता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। छापेमारी के दौरान महिला की गरिमा भंग करने के आरोपों और पुलिस द्वारा FIR दर्ज न किए जाने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का काफिला रोककर न्याय की गुहार लगाई।


मामला गोविंदपुर थाना क्षेत्र के सहराज गांव का है। आरोप है कि बीते दिनों निरसा सब-डिविजन बिजली विभाग के SDO नीतीश कुमार छापेमारी के लिए गांव पहुंचे थे। इसी दौरान एक महिला स्नान कर रही थी। आरोप है कि SDO ने महिला को कपड़े बदलने का समय नहीं दिया और गेट तोड़कर जबरन घर में घुसकर छापेमारी की कार्रवाई जारी रखी।

बिजली विभाग की शिकायत पर

इस घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश फैल गया और बिजली विभाग की टीम और ग्रामीणों के बीच झड़प की स्थिति बन गई। महिलाओं ने SDO को पकड़कर गोविंदपुर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि थाना प्रभारी विष्णु राउत ने ग्रामीणों की FIR दर्ज करने में आनाकानी की, जबकि दूसरे पक्ष यानी बिजली विभाग की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया।

पुलिस की इस कार्यशैली से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को रांची से अपने गृह क्षेत्र जा रहे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के काफिले को गोविंदपुर–साहिबगंज मुख्य मार्ग पर पूर्वी टुंडी के शंकरडीह इलाके में रोक लिया और पूरी घटना की जानकारी दी।

दोषी पाए जाने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा

मामले की गंभीरता को देखते हुए मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने तत्काल प्रभाव से धनबाद SSP से फोन पर बात की और निर्देश दिया कि दोनों पक्षों की FIR दर्ज कर निष्पक्ष जांच की जाए। मीडिया से बात करते हुए मंत्री ने कहा, किसी भी अधिकारी को कानून के नाम पर किसी महिला की गरिमा से खिलवाड़ करने का हक नहीं है। मैंने विभाग और पुलिस को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। दोषी पाए जाने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !