Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-01

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मौसम का यू-टर्न, 3 और 4 फरवरी को आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी

Jharkhand: झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के रांची केंद्र ने ताजा पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के कई हिस्सों में गर्जना और आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी है। अगले दो दिनों के भीतर होने वाली इस बारिश से राज्य में एक बार फिर सिहरन बढ़ने के आसार हैं।

इन जिलों में दिखेगा सबसे ज्यादा असर

मौसम विभाग के अनुसार, 3 और 4 फरवरी को विशेष रूप से उत्तर-पश्चिमी जिलों में मौसम का कड़ा रुख देखने को मिलेगा। मुख्य रूप से निम्नलिखित जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। गढ़वा, पलामू, चतरा,  लातेहार इन इलाकों में गरज के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। विभाग ने आगाह किया है कि बारिश के दौरान वज्रपात की भी संभावना है, इसलिए लोग सतर्क रहें।

तापमान में गिरावट और बढ़ती ठंड

वर्तमान में राज्य का अधिकतम तापमान 24°C से 28°C के बीच बना हुआ है, जबकि न्यूनतम तापमान 8°C से 13°C के आसपास दर्ज किया जा रहा है। हालांकि, अगले 24 घंटों के भीतर न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

बारिश के बाद चलने वाली ठंडी हवाओं के कारण सुबह और शाम की कनकनी और बढ़ जाएगी। फरवरी की इस शुरुआती बारिश से रबी की फसलों को कहीं फायदा तो कहीं नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

सावधानी बरतने की सलाह

IMD ने खराब मौसम को देखते हुए किसानों और आम नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। विशेषकर वज्रपात के समय खुले मैदान या पेड़ों के नीचे शरण न लेने की अपील की गई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !