Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-31

Jamshedpur News: ऊर्जा विभाग की राशि पर सवाल, सरयू राय ने 160 करोड़ के घोटाले का दावा किया

Jamshedpur News: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने ऊर्जा विभाग से जुड़ी एक बड़ी वित्तीय अनियमितता सामने आने का दावा किया है. उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से यह मुद्दा उठाते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है.

160 करोड़ के घोटाले का दावा
सरयू राय के अनुसार ऊर्जा विभाग की लगभग 160 करोड़ रुपये की राशि कैनरा बैंक और एक अन्य बैंक में जमा कराई गई थी. बाद में जब विभाग के अधिकारी इन खातों में जमा रकम की पुष्टि करने पहुंचे तो बैंक प्रबंधन ने साफ तौर पर कहा कि उनके रिकॉर्ड में ऊर्जा विभाग के नाम से कोई राशि दर्ज नहीं है.

विधानसभा सत्र में उठाएंगे मुद्दा
विधायक ने इस स्थिति को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि यदि विभाग की इतनी बड़ी रकम बैंक खातों में मौजूद नहीं है तो यह एक बड़े घोटाले की ओर इशारा करता है. उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले को वह आगामी विधानसभा सत्र में उठाएंगे और सरकार से स्पष्ट जवाब मांगेंगे.

किसी भी तरह की गड़बड़ी स्वीकार नहीं
सरयू राय ने यह भी कहा कि जनता के पैसों के साथ किसी भी तरह की गड़बड़ी स्वीकार नहीं की जा सकती और सच्चाई सामने आनी चाहिए. फिलहाल इस पूरे मामले पर ऊर्जा विभाग या संबंधित बैंकों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !