Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-31

Ranchi News: रांची में आधी रात सर्जिकल स्ट्राइक, हथियार और धीमा जहर बरामद

Ranchi: राजधानी की सड़कों पर जब सन्नाटा पसरा था, तब रांची पुलिस एक बड़े अपराधी सिंडिकेट की कमर तोड़ रही थी। एसएसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए सिटी एसपी पारस राणा की निगरानी और कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस ने सुखदेवनगर के चूड़ी सेंटर गली में छापेमारी कर पांच खूंखार अपराधियों को गिरफ्तार किया है।


आधी रात की घेराबंदी और एक्शन

रात के करीब 1:15 बजे, जब पूरी दुनिया सो रही थी, डीएसपी प्रकाश सोय अपनी टीम के साथ बाबा अस्पताल के सामने एक संदिग्ध मकान की घेराबंदी कर रहे थे। पुलिस की भनक लगते ही मकान के भीतर हड़कंप मच गया। अपराधियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन डीएसपी सोय की सटीक प्लानिंग के आगे उनकी एक न चली। पुलिस ने मौके से हिंमाशु यादव उर्फ लालू यादव, अनिकेत पाठक, निहाल पांडेय, नीरज कुमार और राहुल बड़ाईक को धर दबोचा।

मेड इन USAपिस्तौल और ब्राउन शुगर बरामद

तलाशी के दौरान पुलिस के भी होश उड़ गए। मुख्य आरोपी हिमांशु यादव के पास से मेड इन USA अंकित देसी पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। वहीं, गिरोह के पास से धीमा जहर यानी ब्राउन शुगर की 34 पुड़िया, 40 हजार रुपये नकद, चार मोबाइल और दो वाहन स्कूटी व बुलेट जब्त किए गए।

अपराध और नशे का घातक गठजोड़

सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में से हिमांशु और निहाल का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। यह गिरोह न केवल नशे के कारोबार में लिप्त था, बल्कि किसी बड़ी हिंसक वारदात की योजना बना रहा था। डीएसपी प्रकाश सोय की त्वरित सूझबूझ ने एक संभावित रक्तपात को टाल दिया।

इस सफल ऑपरेशन में एसआई महेश मुंडा, सहावीर उरांव और उनकी टीम ने अदम्य साहस का परिचय दिया। फिलहाल पुलिस फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !