Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-18

Jamshedpur Bagbera Fight: जमशेदपुर में युवक से मारपीट कर सोने की चेन और नकदी लूटी, पुलिस जांच में जुटी

बागबेड़ा थाना क्षेत्र के हरहरगुट्टू निवासी अनंत कुमार के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर कथित रूप से उनके पास से सोने की चेन और नकद रुपये लूट लिए
Jamshedpur: बागबेड़ा थाना क्षेत्र के हरहरगुट्टू निवासी अनंत कुमार के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर कथित रूप से उनके पास से सोने की चेन और नकद रुपये लूट लिए।

घटना 15 मई की है, जब अनंत कुमार किसी कार्य से सीपी टोला गए थे। वहीं कुछ लोगों ने उनसे पहले विवाद किया और फिर मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित के अनुसार, हमलावरों ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली और जेब में रखे नकद पैसे भी लूट लिए।

घटना की शिकायत अनंत कुमार ने बागबेड़ा थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल आरोपियों के नाम गुप्त रखे गए हैं, लेकिन पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !