Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-31

Jharkhand News: झारखंड पर्यटन को नई पहचान, एमएस धोनी बन सकते हैं राज्य के ब्रांड एंबेसडर

Jharkhand News: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को झारखंड सरकार पर्यटन के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाने की तैयारी कर रही है. पर्यटन विभाग का यह प्रस्ताव अब अंतिम चरण में बताया जा रहा है. जल्द ही राज्य सरकार इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर सकती है.


सूत्रों के मुताबिक, राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह कदम उठाया जा रहा है. यदि फैसला लागू होता है, तो एमएस धोनी झारखंड के पर्यटन स्थलों, संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता का प्रचार करते नजर आएंगे. इससे राज्य को देश-विदेश में नई पहचान मिलने की उम्मीद है.


बताया जा रहा है कि बीते वर्ष पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार और एमएस धोनी के बीच हुई शिष्टाचार मुलाकात के बाद से ही उन्हें ब्रांड एंबेसडर बनाने की चर्चा शुरू हो गई थी. अब यह चर्चा ठोस फैसले की ओर बढ़ती दिख रही है.

एयरपोर्ट पर हुई थी सीएम और धोनी की मुलाकात
हाल ही में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए दिल्ली रवाना हुईं. उनके साथ विधायक कल्पना सोरेन भी थीं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उन्हें विदा करने एयरपोर्ट पहुंचे थे. इसी दौरान उनकी मुलाकात एमएस धोनी से हुई.

मुख्यमंत्री ने इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर साझा करते हुए लिखा “माही से अचानक मुलाकात हुई.” इस मुलाकात के बाद धोनी को झारखंड पर्यटन का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने की चर्चा और तेज हो गई है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !