Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-30

Jharkhand Weather Updates: झारखंड में बदला मौसम का रुख, ठंड हुई कमजोर, 3-4 फरवरी को कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना

Jharkhand: झारखंड में मौसम अब धीरे-धीरे करवट ले रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीते कुछ दिनों से सुबह और शाम के समय जो तीखी ठंड महसूस की जा रही थी, वह अब कमजोर पड़ने लगी है। राज्य में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है और आने वाले दो से तीन दिनों तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, अभी झारखंड के किसी भी हिस्से में बारिश के आसार नहीं हैं। हालांकि दोपहर के समय तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, जबकि सुबह और रात में गुलाबी ठंड लोगों को ठिठुरने का अहसास कराएगी।

अनुमान के बावजूद नहीं हुई बारिश, हल्के बादल रहे छाए
रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने बीते गुरुवार को राज्य के चार जिलों में बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन इन इलाकों में बारिश नहीं हुई। दिनभर आसमान में हल्के बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने अब जानकारी दी है कि 3 और 4 फरवरी को झारखंड के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

इन जिलों में सुबह-शाम बनी रहेगी हल्की ठंड
पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार और लोहरदगा जिलों में फिलहाल ठंड का असर बना रहेगा। यहां सुबह और शाम के समय हल्की सर्दी महसूस की जाएगी। इन इलाकों में अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। इसके साथ ही सुबह के समय हल्का कोहरा भी देखने को मिल सकता है।

दक्षिणी झारखंड में बढ़ेगा तापमान, दोपहर में लगेगी गर्मी
राज्य के दक्षिणी हिस्सों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में रहने वाले लोगों को दोपहर के समय तेज धूप के कारण हल्की गर्मी का एहसास होगा।

सिमडेगा में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

रांची में बना रहेगा संतुलित मौसम
राजधानी रांची में मौसम संतुलित बना रहेगा। सुबह और शाम हल्की ठंड रहेगी, जबकि दिन चढ़ने के साथ ही तापमान में इजाफा होगा और हल्की गर्मी महसूस की जा सकती है।

उत्तर-पूर्वी झारखंड में रहेगा साफ आसमान
देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज जैसे उत्तर-पूर्वी जिलों में मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना है। इन क्षेत्रों में सुबह और शाम ठंडक रहेगी, जबकि दोपहर में तेज धूप लोगों को गर्मी का अहसास कराएगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !