Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-30

Saraikela News: सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर दौड़े स्कूली बच्चे, DC और SP ने भी लगाई दौड़

Saraikela: सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला परिवहन विभाग द्वारा एक भव्य मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में न केवल स्कूली छात्र-छात्राओं ने अपनी ऊर्जा दिखाई, बल्कि जिले के आला अधिकारियों ने भी दौड़ लगाकर युवाओं का उत्साहवर्धन किया.

छात्र- छात्राएं सड़क सुरक्षा से जुड़े संदेशों वाली तख्तियां लिए हुए 

उपायुक्त नितीश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया. बच्चों के साथ डीसी और एसपी भी दौड़ते नजर आए और उनका उत्साहवर्धन किया. पुलिस विभाग की ओर से यातायात की विशेष व्यवस्था की गई थी और बड़े वाहनों को किनारे कराया गया. लगभग तीन किलोमीटर की दौड़ के दौरान छात्र- छात्राएं सड़क सुरक्षा से जुड़े संदेशों वाली तख्तियां लिए हुए थे. 

यातायात नियमों का पालन करने की अपील की

परिवहन विभाग ने जागरूकता पर्चों का भी वितरण किया. उपायुक्त ने लोगों से हेलमेट पहनने, शराब पीकर वाहन न चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की. उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले नेक नागरिकों को सरकार द्वारा पुरस्कृत किया जाता है और उन्हें किसी कानूनी झंझट में नहीं फंसाया जाता है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !