Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-29

Jamshedpur News: करनडीह में कल चार घंटे ठप रहेगी बिजली, बदला जाएगा ट्रांसफार्मर

Jamshedpur News: करनडीह और आसपास के इलाकों के उपभोक्ताओं को शुक्रवार को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा. झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड की ओर से ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य प्रस्तावित किया गया है, जिसके कारण 33 केवी करनडीह फीडर से होने वाली बिजली आपूर्ति कुछ समय के लिए पूरी तरह बंद रहेगी.

मेंटेनेंस के कारण लिया गया फैसला
बिजली विभाग के अनुसार विद्युत आपूर्ति अवर प्रमण्डल करनडीह क्षेत्र में लगे 5 एमवीए क्षमता के खराब पावर ट्रांसफार्मर को बदला जाना है. इसी तकनीकी कार्य के चलते 30 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार को सुबह 08:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी. यह शटडाउन लगभग चार घंटे का होगा.

इन इलाकों पर पड़ेगा असर
इस दौरान बागबेड़ा, कीताडीह, घाधीडीह, हरहरगुडू, परसुडीह, खासमहल, करनडीह, एएमडी, डीआरसी और इनके आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप रहेगी. विभाग ने बताया है कि कार्य समाप्त होते ही आपूर्ति को सामान्य कर दिया जाएगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !