Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-29

Ranchi News: रांची में होटल संचालिका व कर्मचारियों पर हमला, जबरन घुसकर मारपीट और लूटपाट का आरोप

Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची के हवाई नगर रोड स्थित रोड नंबर 13 पर मंगलवार की रात एक महिला होटल संचालिका और उनके कर्मचारियों के साथ मारपीट की गंभीर घटना सामने आई है। 

पीड़िता ने लगाया आरोप
पीड़िता के अनुसार, वह वार्ड संख्या 50 की निवासी हैं और अपने दिवंगत पति द्वारा संचालित होटल रुद्राक्ष का संचालन कर परिवार का भरण-पोषण कर रही हैं। मंगलवार रात 27 जनवरी 2026 को सुमित पाठक और ज्योति प्रकाश समेत कुछ लोग जबरन होटल में घुस आए और कर्मचारियों के साथ मारपीट की।
आरोप है कि हमलावरों ने होटल से नकद राशि भी छीन ली तथा रेणु त्रिपाठी और कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी भी  दी।

कथित सीसीटीवी फुटेज पास होने की बात कही 
रेणु त्रिपाठी ने यह भी बताया कि आरोपियों द्वारा अश्लील और अभद्र गालियां दी गईं तथा यह कहा गया कि पति के निधन के बाद वह वार्ड परिषद के चुनाव में खड़ी हो रही हैं, जिसका कथित सीसीटीवी फुटेज उनके पास होने की बात कही गई। घटना के बाद से पीड़िता और उनके कर्मचारी भयभीत हैं और खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

जगन्नाथपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज
इस मामले को लेकर रेणु त्रिपाठी ने जगन्नाथपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !