Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-29

Hazaribagh Accident: हजारीबाग में कोयला लदा ट्रक पलटा, एनएच-522 पर रहा घंटों जाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Hazaribagh: हजारीबाग जिले में गुरुवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग-522 पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। टाटीझरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बेनी पुल के पास कोयले से लदा एक भारी ट्रक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

ट्रैक चालक की बची जान 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा सुबह-सुबह हुआ, जब ट्रक हजारीबाग से बगोदर होते हुए गिरिडीह की ओर जा रहा था। बेनी पुल के समीप पहुंचते ही चालक का वाहन से संतुलन बिगड़ गया और ट्रक पुल पर ही पलट गया। गनीमत रही कि ट्रक चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली और वह पूरी तरह सुरक्षित है।


पुलिस मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही टाटीझरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय युवाओं ने भी तत्परता दिखाते हुए पुलिस के साथ मिलकर राहत और यातायात बहाल करने के प्रयास शुरू कर दिए। जाम हटाने के लिए क्रेन और पोकलेन मशीनें मंगाई गईं। सड़क पर बिखरे कोयले को पोकलेन की मदद से ट्रैक्टरों में लोड किया जा रहा है, ताकि ट्रक का वजन कम कर उसे जल्द हटाया जा सके।

यातायात पूरी तरह बाधित
पुलिस के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का नंबर JHX 3465 है। हादसे के कारण एनएच-522 पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया, जिसके चलते सवारी गाड़ियों और बसों को वैकल्पिक मार्ग (बाईपास) से भेजा जा रहा है।

सड़क सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
फिलहाल पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम ट्रक को सड़क से हटाने और मार्ग को पूरी तरह सुचारू करने में जुटी हुई है। प्रशासन का कहना है कि जल्द ही यातायात सामान्य कर दिया जाएगा। वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !