Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-28

Dhanbad News: धनबाद में 29 जनवरी से समाहरणालय भवन में नामांकन प्रक्रिया शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Dhanbad: राज्य चुनाव आयोग ने निकाय चुनाव की घोषणा कर दी है। राज्यभर में 23 फरवरी को एक ही चरण में मतदान होंगे। नामांकन प्रक्रिया 29 जनवरी से 4 फरवरी तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक समाहरणालय भवन में होगी।



प्रशासन ने नामांकन प्रक्रिया के लिए पूरी तैयारी कर ली

धनबाद जिला प्रशासन ने नामांकन प्रक्रिया के लिए पूरी तैयारी कर ली है। इस बार मेयर पद, वार्ड पार्षद, चिरकुण्डा नगर परिषद अध्यक्ष तथा वार्ड सदस्य पद के लिए नामांकन समाहरणालय भवन में होगा। अलग-अलग कमरों में पर्चे भरे जाएंगे — वार्ड 1 से 5 के लिए ग्राउंड फ्लोर का कमरा नंबर 01, वार्ड 6 से 10 के लिए कमरा नंबर 02, वार्ड 11 से 15 के लिए फर्स्ट फ्लोर कमरा नंबर 08 और वार्ड 16 से 21 के लिए ग्राउंड फ्लोर कमरा नंबर 04 नामांकन केंद्र होंगे।

वीडियोग्राफी भी सुनिश्चित की जाएगी

डीडीसी सन्नी राज ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। परिसर में भीड़-भाड़ प्रतिबंधित रहेगी और उम्मीदवार के साथ अधिकतम पांच लोगों को ही प्रवेश की अनुमति मिलेगी। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी सुनिश्चित की जाएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !