Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-28

Seraikela News: आदित्यपुर में अवैध कब्जा और पार्किंग संकट से बढ़ रहा सड़क हादसों का खतरा

Seraikela News: आदित्यपुर में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए जिला परिवहन विभाग और यातायात पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रहे हैं. जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो और यातायात प्रभारी राजू कुमार लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात चिंताजनक बने हुए हैं.


आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में तेजी से बहुमंजिला इमारतों का निर्माण हो रहा है. कई बड़ी इमारतें पहले ही बन चुकी हैं और कई नई इमारतें निर्माणाधीन हैं, लेकिन इनमें पार्किंग की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है. पार्किंग सुविधा न होने के कारण दुकानदार और भवन मालिक सर्विस रोड पर वाहन खड़े कर रहे हैं, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति बन रही है.


शाम के समय स्थिति गंभीर
शाम के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है. प्रमुख चौराहों और सिग्नलों पर आधे किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग जाती है. सतपति होटल के आसपास दुकानों और वाहनों के कारण सर्विस रोड लगभग पूरी तरह घिर जाती है, जिससे आम लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध कब्जे और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण सड़क दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है. लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि जब बड़े-बड़े भवनों का निर्माण हो रहा है, तो बिना पार्किंग व्यवस्था के नक्शा कैसे पास किया जा रहा है.

नगर निगम छोटे दुकानदारों पर कार्रवाई, बड़ों पर चुप्पी 
साथ ही,  स्थानीय लोगों के द्वारा सवाल उठाया जा रहा है कि नगर निगम छोटे दुकानदारों पर कार्रवाई करता है, लेकिन बड़े भवन मालिकों और प्रभावशाली लोगों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं होती.
लोगों ने मांग किया है कि नगर निगम और प्रशासन मिलकर अवैध कब्जों पर सख्त कार्रवाई करे और नई इमारतों के लिए पार्किंग व्यवस्था को अनिवार्य बनाए, ताकि यातायात व्यवस्था सुधरे और सड़क हादसों पर लगाम लग सके.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !