Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-28

Jamshedpur News: 21 फरवरी को दौड़ेगा शहर, झारखंड नाइट रन के जरिए फिटनेस का संदेश

Jamshedpur: 27 जनवरी को दोपहर 3 बजे, आईएलएस हॉल, रंकिनी मंदिर के पास एक्टिव फॉरएवर द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। एक्टिव फॉरएवर के सह-संस्थापक सुशांत सिन्हा, एनजीओ सारथी से पूजा अग्रवाल, राकेश तोमर, रेहान ताशफिया, मंसी और फर्दीन इस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन 21 फरवरी को एक्टिव फॉरएवर द्वारा आयोजित झारखंड नाइट रन की जानकारी देने के लिए किया गया था। यह झारखंड में दूसरी बार आयोजित की जा रही अपनी तरह की अनोखी दौड़ है।


इस दौड़ में भाग लेने के लिए 3 श्रेणियां हैं - 3 किमी, 5 किमी और 10 किमी। फिनिशर्स को मेडल दिए जाएंगे। प्रतिभागियों को रिफ्रेशमेंट, ई- सर्टिफिकेट और टी-शर्ट दिए जाएंगे।

लोगों को फिटनेस की ओर प्रेरित

यह दौड़ लोगों को फिटनेस की ओर प्रेरित करने और एडवेंचर के साथ-साथ मज़े को शामिल करके स्वस्थ जीवनशैली बनाने के लिए आयोजित की जा रही है। हमारा नाइट टाइम सोशल मीडिया फीड्स को स्क्रॉल करने और स्क्रीन्स की लेडिकेशन में व्यस्त रहा है, यह नाइट रन जमशेदपुर के लोगों में अधिक स्वास्थ्य-प्रेमी दृष्टिकोण लाने और उनकी नींद (बेहतर नींद के लिए) को बढ़ावा देने का हमारा प्रयास है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !