मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के राज्यहित में किए
पांडेय ने कहा कि जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार विदेश यात्राएं करते हैं, तब भाजपा नेताओं को न तो संविधान की याद आती है और न ही राष्ट्रीय स्वाभिमान की। लेकिन वही भाजपा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के राज्यहित में किए जा रहे विदेश दौरे को लेकर अनर्गल आरोप लगा रही है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दावोस और यूनाइटेड किंगडम के दौरे पर झारखंड में निवेश, उद्योग और रोजगार के नए अवसरों को लेकर गए हैं। यह दौरा पूरी तरह राज्य के आर्थिक विकास और युवाओं के भविष्य से जुड़ा हुआ है, न कि किसी निजी या राजनीतिक उद्देश्य से।
भाजपा की कोशिशें सफल नहीं होंगी
विनोद पांडेय ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री अपने रांची लौटने के बाद दावोस और यूके दौरे से जुड़ी उपलब्धियों, निवेश प्रस्तावों और हुई बैठकों की पूरी जानकारी स्वयं सार्वजनिक रूप से देंगे। उन्होंने कहा कि झामुमो पारदर्शिता में विश्वास करता है और जनता को भ्रमित करने की भाजपा की कोशिशें सफल नहीं होंगी।
उन्होंने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा को ट्रिब्यूट करने हेमंत उनके लंदन स्थित कॉलेज गए। दोनों देशों के बीच शिक्षा के क्षेत्र में परस्पर सहयोग के लिए सहमति बनी है। बाबूलाल को यूके जाकर झारखंड सरकार के शत प्रतिशत छात्रवृत्ति की मदद से वहां पढ़ाई कर रहे छात्रों से मक भेंट करना चाहिए। बाबूलाल को गर्व होगा और शायद उनको एहसास होगा हेमंत के वजन का।
पांडेय ने कहा कि झारखंड की जनता समझदार है और वह जानती है कि कौन राज्य के विकास के लिए काम कर रहा है और कौन केवल सुर्खियों में बने रहने के लिए बयान देकर उनको बरगला रहा है।