Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-25

Ranchi Accident: रातू रोड फ्लाईओवर पर बड़ा हादसा, जेसीबी से टकराई टाटा हैरियर, महिला समेत तीन घायल

Ranchi: रांची के रातू रोड फ्लाईओवर पर आज पिस्का मोड़ के समीप एक गंभीर सड़क दुर्घटना हो गई। इस हादसे में एक टाटा हैरियर कार और सफाई कार्य में लगी जेसीबी मशीन की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार, टाटा हैरियर कार पंडरा की ओर से आ रही थी, जबकि फ्लाईओवर पर नगर निगम द्वारा सफाई का कार्य कराया जा रहा था।

कार जेसीबी से सीधे जा टकराई
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सफाई के दौरान जेसीबी मशीन अचानक रिवर्स में आने लगी। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रही कार को संभलने का मौका नहीं मिला और वह सीधे जेसीबी से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के एयरबैग तक खुल गए। हादसे में कार में सवार तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला को गंभीर चोट आई है।

जेसीबी मशीन को चला रही थी महिला 
कार में मौजूद संजय तिवारी ने बताया कि जेसीबी मशीन को एक महिला चला रही थी और मशीन के आगे भी सफाई का कार्य चल रहा था। इस दुर्घटना में चंचला तिवारी नामक महिला का हाथ टूट गया, जबकि अन्य यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।


लोगों ने जताई नाराजगी 
घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और उन्होंने फ्लाईओवर पर इस तरह भारी मशीनों से सफाई कार्य कराए जाने पर सवाल खड़े किए। स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि व्यस्त फ्लाईओवर पर बिना यातायात नियंत्रण के जेसीबी जैसी भारी मशीनों का उपयोग करना बहुत खतरनाक है।

प्रशासन पर लापरवाही का आरोप
लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि ट्रैफिक को नियंत्रित किए बिना इस तरह के कार्य जारी रहे, तो भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाएं आम हो सकती हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि फ्लाईओवर पर किसी भी प्रकार का कार्य कराने से पहले उचित सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक डायवर्जन और चेतावनी संकेत लगाए जाएं, ताकि आम लोगों की जान सुरक्षित रह सके।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !