Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-25

Railway Updates: आद्रा मंडल में लाइन ब्लॉक से टाटानगर की कई ट्रेनें प्रभावित

Railway Updates: आद्रा रेल मंडल में प्रस्तावित लाइन ब्लॉक का असर टाटानगर से जुड़ी ट्रेनों पर साफ दिखने लगा है. दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के आदेश के बाद कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है.

झाड़ग्राम-धनबाद मेमू ट्रेन के परिचालन में बदलाव
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार झाड़ग्राम-धनबाद मेमू ट्रेन 28 जनवरी को रद्द रहेगी. वहीं यह ट्रेन 27 और 29 जनवरी को धनबाद के बजाय बोकारो स्टेशन तक ही संचालित की जाएगी. इस बदलाव से रोजाना सफर करने वाले सैकड़ों यात्रियों की दिनचर्या प्रभावित होगी.

टाटानगर-आसनसोल ट्रेन आद्रा से लौटेगी वापस
लाइन ब्लॉक के कारण 30 जनवरी को टाटानगर-आसनसोल ट्रेन को आद्रा स्टेशन से ही वापस लौटाया जाएगा. इससे इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को वैकल्पिक साधनों पर निर्भर होना पड़ेगा.

टाटानगर-हटिया ट्रेन का मार्ग बदला
इसी तरह टाटानगर हटिया ट्रेन भी प्रभावित हुई है. यह ट्रेन 27, 28 और 31 जनवरी को चांडिल के बाद बदले हुए मार्ग से अप और डाउन में संचालित की जाएगी. रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है.

लोकल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ रही
लाइन ब्लॉक के कारण ट्रेनों के परिचालन में बार-बार हो रहे बदलाव से खासकर लोकल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ रही हैं. कामकाजी और दैनिक यात्रियों पर इसका सीधा असर पड़ रहा है. समय पर सूचना और वैकल्पिक व्यवस्था यात्रियों की परेशानी को कुछ हद तक कम कर सकती है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !