Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-25

Jamshedpur Death Body Found: मकर संक्रांति से लापता युवक का नाले में मिला शव, हाथ बंधे होने से हत्या की आशंका

Jamshedpur: सीतारामडेरा थाना अंतर्गत कल्याण नगर इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब स्थानीय नाले से एक युवक का शव बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर सीतारामडेरा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की कर दी है।

हाथ बंधे मिलना दे रहा बड़ी साजिश का संकेत


मृतक की पहचान कल्याण नगर निवासी राहुल के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि राहुल मकर संक्रांति के दिन से ही संदिग्ध परिस्थितियों में लापता था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। रविवार को उसका शव भूमियाडीह कल्याण नगर नाले में मिला।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जब पुलिस ने शव को बाहर निकाला, तो युवक के दोनों हाथ बंधे हुए थे। शरीर की स्थिति को देखकर प्रथम दृष्टया यह मामला आपसी रंजिश या किसी सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या का प्रतीत हो रहा है। लोगों की बातों से प्रतीत हो रहा है कि राहुल को पहले बंधक बनाया गया, उसे प्रताड़ित किया गया और फिर उसकी हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया गया।

पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट 

पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। हालांकि, जिस तरह से शव बरामद हुआ है, पुलिस इसे हत्या के एंगल से ही देख रही है।

इलाके में तनाव

इस घटना के बाद से राहुल के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इलाके में तनाव और तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। पुलिस अब राहुल के मोबाइल लोकेशन और पिछले कुछ दिनों के संपर्कों को खंगाल रही, ताकि हत्यारों तक पहुंचा जा सके।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !