Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-24

Jharkhand News: नगर पंचायत चुनाव को लेकर जदयू ने कसी कमर, मनोरंजन महतो की अध्यक्षता में बनी चार सदस्यीय चुनाव समिति

Jharkhand: आगामी नगर पंचायत चुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। चुनाव की संभावित घोषणा से पूर्व जनता दल यूनाइटेड (जद(यू)) के प्रखंड एवं नगर स्तरीय पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक जोराम, चाकुलिया में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्वी सिंहभूम जिला उपाध्यक्ष मनोरंजन महतो ने की। बैठक में नगर पंचायत चुनाव की रणनीति, संगठन की मजबूती तथा प्रत्याशी चयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। 


इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि जद(यू) इस बार नगर पंचायत चुनाव में अपने पुराने, निष्ठावान एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी बनाकर चुनाव मैदान में उतरेगी, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी तैयारी के साथ चुनाव मैदान में उतर रही है। सीटों को लेकर अंतिम निर्णय पार्टी के वरीय नेताओं से विचार-विमर्श के बाद लिया जाएगा।

जदयू पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने चार सदस्यीय चुनाव समिति की घोषणा की, जिसमें जिला उपाध्यक्ष मनोरंजन महतो को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं जिला महासचिव वीर सिंह देवगन, जिला उपाध्यक्ष गणेश नायर एवं जिला कार्यसमिति सदस्य अनिल हेंब्रम को समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार समिति के सदस्यों को आवेदन देंगे।

बैठक में यह भी कहा गया कि नगर पंचायत क्षेत्र में जद(यू) एक मजबूत राजनीतिक दल है और यहां पार्टी की स्वाभाविक दावेदारी रही है। जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से अभी से जनसंपर्क अभियान तेज करने, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने का आह्वान किया।

बैठक में जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, जिला महासचिव वीर सिंह देवगन, युवा मोर्चा के नीरज सिंह, जिला उपाध्यक्ष गणेश नायर, जिला उपाध्यक्ष मनोरंजन महतो, महानगर सचिव धनोज सिंह, अनिल कुमार हेंब्रम, भावेश गोप, जितेंद्र नाथ ग्वाला, विपुल विकास महतो, दिलीप कुमार सिंह, वासुदेव सिंह, राजेश पातर, निभाई महतो, छोटे राम हेंब्रम, फूलचंद महतो सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !