Jamshedpur News: जमशेदपुर के युवा उद्यमी कैरव गांधी की अपहरण के मामले में आज भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष एसएसपी पीयूष पांडे से मिले. उन्होंने प्रशासन से इस मामले में त्वरित और प्रभावी कदम उठाने की मांग की और सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया.
एसएसपी से हुई मुलाकात
भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि गुमशुदगी को 10 दिन से अधिक समय हो गया है और अब तक कैरव गांधी की सुरक्षित बरामदगी नहीं हो पाई है. प्रतिनिधिमंडल ने आग्रह किया कि पुलिस इस मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और सभी संभावित कदम उठाकर युवक को सुरक्षित ढंग से परिवार के पास पहुंचाएं.
जनभावनाओं और शहर की सुरक्षा पर असर
यह भी कहा गया कि इस घटना से शहर में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा हो गया है. व्यवसायिक और औद्योगिक समुदाय के लोग इस मामले को लेकर चिंतित हैं. भाजपा ने स्पष्ट किया कि यदि प्रशासन जल्दी कार्रवाई नहीं करता है तो जनभावनाओं के अनुरूप आंदोलन की संभावनाएं बन सकती हैं.
स्थानीय प्रशासन को जिम्मेदारी
भाजपा ने एसएसपी से अपील की कि इस मामले को संवेदनशीलता के साथ संभाला जाए और सभी कानूनी और प्रभावी उपाय किए जाएं ताकि न केवल कैरव गांधी सुरक्षित लौटें, बल्कि शहर में कानून और व्यवस्था की स्थिति पर विश्वास कायम रहे.