Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-24

Kanke Former MLA: कांके के पूर्व विधायक रामचंद्र नायक का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर

Ranchi: कांके विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और दिग्गज नेता रामचंद्र नायक का शुक्रवार देर रात हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।


परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 12:00 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। जब तक उन्हें चिकित्सीय सहायता मिल पाती, उनका निधन हो चुका था। रामचंद्र नायक लंबे समय तक राजनीति और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे। कांके क्षेत्र के विकास और जन-मुद्दों पर उनकी मजबूत पकड़ ने उन्हें जनता के बीच बेहद लोकप्रिय बनाया था।

उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि उन्होंने अपना एक सच्चा सेवक और मार्गदर्शक खो दिया है। क्षेत्र के लोग उन्हें एक सरल और समर्पित व्यक्तित्व के रूप में याद कर रहे हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !