Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-24

Jamshedpur Crime : 19 वर्षीय युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला, पुलिस जांच में जुटी

Jamshedpur : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू कपाली बस्ती में शुक्रवार की शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब 19 वर्षीय युवक कृष्णा नायक पर चापड़ से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। हमले में युवक के सिर, कान और पीठ पर गहरे जख्म आए हैं। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल कृष्णा को तत्काल एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।


घायल के भाई युवराज नायक के अनुसार, कृष्णा घर के पास बैठकर मोबाइल पर गेम खेल रहा था। इसी दौरान बस्ती का ही रहने वाला बाबी पीछे से चापड़ लेकर पहुंचा और बिना किसी चेतावनी के उस पर लगातार वार करने लगा। अचानक हुए हमले से कृष्णा संभल भी नहीं पाया। शोर सुनकर जब आसपास के लोग जुटने लगे, तो आरोपी मौके से फरार हो गया।


परिजनों का कहना है कि हमले का स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है, हालांकि आशंका जताई जा रही है कि यह किसी पुराने विवाद से जुड़ा हो सकता है। परिवार की आजीविका सामान्य मजदूरी पर निर्भर है, जबकि घायल का भाई रंग-रोहन (पेंटिंग/सजावट) का काम करता है।

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बाबी को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !