Jharkhand: बोकारो मुख्य मार्ग एनएच-32, लेंगडीह स्थित में कार्तिक महतो विशाल टुसू मेला का भव्य आयोजन किया गया। मेले में झारखंडी लोकसंस्कृति, परंपरा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला।
सांस्कृतिक झूमर संगीत एवं नृत्य कार्यक्रम शीला शिल्पी सम्प्रदाय, झाड़ग्राम द्वारा रंगारंग प्रस्तुति मेला दर्शनार्थियों ने खूब लुत्फ उठाया. मौके पर विधायक सविता महतो और जिला परिषद प्रतिनिधि ओम प्रकाश लायक,मामाजी चारु किस्कू, मेला संस्थापक कार्तिक चंद्र महतो,लालटू महतो, काबलू महतो, सहित पूर्व जीप सदस्य अनिता पारित आदि मंच पर शोभायमान थे मनचासिन अतिथियों का दुपट्टा ओढ़कर सम्मानित किया गया।
मेले के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आई
मेले के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आई टुसू एवं चौडोल को इनामी प्रतियोगिता में शामिल किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता प्रतिभागियों को टुसू में प्रथम स्थान - 15 001, द्वितीय स्थान - 10001 , तृतीय स्थान - 5001 रुपए नगदी और चौड़ोल में - प्रथम स्थान - 15 001, द्वितीय स्थान - 10001 , तृतीय स्थान - 5001 नगदी राशि अतिथियों द्वारा नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। झारखंडी झूमर संस्कृति, पारंपरिक नृत्य एवं लोकसंगीत की शानदार प्रस्तुति दी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
साधन उपलब्ध कराए गए
मेले में परिवार संग पहुंचे महिलाओं, बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने न सिर्फ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया, बल्कि लजीज पारंपरिक व्यंजनों का भी स्वाद चखा। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले समेत कई साधन उपलब्ध कराए गए थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष भोला सिंह सरदार, कार्यकारी अध्यक्ष बुद्धेश्वर महतो, सचिव श्रवण महतो, निखिल चंद्र महतो,धीरेन महतो, सहित अन्य ग्रामीणों का सक्रिय सहयोग रहा।