Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-23

Jamshedpur News: उपकार संघ में पहला रक्तदान शिविर हुआ आयोजित, कुल 141 यूनिट रक्त संग्रहित

Jamshedpur: उपकार संघ, सोनारी में शुक्रवार को प्रथम रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। नई कमेटी के गठन के बाद अध्यक्ष सतपाल साहू के नेतृत्व में संघ में नई ऊर्जा का संचार देखने को मिला।

उपाध्यक्ष उमा शंकर शर्मा ने जानकारी दी कि रक्तदान शिविर का उद्घाटन पूर्वी सिंहभूम जिले के डीटीओ धनंजय, डीएसपी सीसीआर मनोज कुमार एवं साकची थाना प्रभारी अरविंद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी भी उपस्थित रहे और रक्तदान कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

उपकार संघ की ओर से प्रत्येक रक्तदाता को भेंट स्वरूप एक हेलमेट प्रदान किया गया। इस सराहनीय पहल के लिए डीटीओ एवं डीएसपी सीसीआर ने उपकार संघ को हार्दिक बधाई एवं साधुवाद देते हुए कहा कि इससे सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ेगी।

सम्मानित अतिथियों ने उपकार संघ को 141 यूनिट रक्त संग्रहित करने की उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए भी बधाई दी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के अधिकारियों एवं सदस्यों का विशेष योगदान रहा, जिनमें मुख्य रूप से विश्वकर्मा वर्मा, राजीव वर्मा, कन्हैया यादव, साहिल शर्मा, बलराम वर्मा, श्याम लाल साहू, अशोक साहू, बालकृष्ण साहू, बंटी साहू, हेमंत साहू, जय पटेल एवं सुजल शर्मा शामिल रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !