Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-23

Jamshedpur News: “हर घर कॉपी, हर हाथ कलम” अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय में शैक्षणिक सामग्री वितरण

Jamshedpur: रामदास सोरेन सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में “हर घर कॉपी, हर हाथ कलम” अभियान के अंतर्गत सोनारी न्यू कपाली बस्ती स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के बीच कॉपी एवं कलम का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्या की देवी माँ सरस्वती की पूजा एवं महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर किया गया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना एवं उनके शैक्षणिक विकास में सहयोग प्रदान करना रहा। बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया। यह अभियान झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन के शिक्षा-केन्द्रित विचारों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से निरंतर संचालित किया जा रहा है।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड आंदोलनकारी बीर सिंह सोरेन एवं झामुमो के केंद्रीय सदस्य मनोज कुमार यादव उपस्थित रहे। इनके अलावा अरुण सिंह राजा, रोहित लोहरा, डी. रवि, मुकेश लोहरा, नीलू प्रसाद सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।


मनोज कुमार यादव ने कहा
इस अवसर पर मनोज कुमार यादव ने कहा कि सरस्वती पूजा एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती जैसे प्रेरणादायी अवसर पर बच्चों को शैक्षणिक सामग्री प्रदान करना एक सराहनीय पहल है। शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास का सबसे सशक्त माध्यम है। रामदास सोरेन सेवा फाउंडेशन का यह प्रयास पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन के सपनों को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।


कॉपी और कलम उज्ज्वल भविष्य की नींव
कार्यक्रम के संयोजक अंकित सिंह ने कहा कि कॉपी और कलम किसी भी बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की नींव होती है। यह अभियान शिक्षा के माध्यम से बच्चों को आगे बढ़ाने और राष्ट्रनिर्माण की दिशा में प्रेरित करने का प्रयास है।


अतिथियों ने बच्चों को दिया संदेश 
अतिथियों ने बच्चों को नियमित अध्ययन, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं राष्ट्रसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों एवं स्थानीय नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !