Jharkhand News: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने राज्य के विश्वविद्यालयों और अंगीभूत महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक नियुक्ति से जुड़ी अहम सूचना जारी की है.
आयोग ने बताया कि भूगोल (Geology) विषय के लिए 1 जुलाई 2025 को आयोजित अभिलेख सत्यापन में पर्याप्त संख्या में अभ्यर्थी उपस्थित नहीं हो सके थे. इस कारण अब आयोग ने दोबारा अभिलेख सत्यापन कराने का निर्णय लिया है.
पुनः अभिलेख सत्यापन की तिथि: 2 फरवरी 2026
इस अभिलेख सत्यापन में
• पहले अनुपस्थित रहे अभ्यर्थी, और
• मेरिट सूची के अनुसार सामान्य (अनारक्षित) वर्ग के कुछ अन्य योग्य अभ्यर्थियों को भी बुलाया गया है.
आयोग ने अभिलेख सत्यापन के लिए आमंत्रित अभ्यर्थियों की सूची और जरूरी दिशा-निर्देश अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं.
आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि पहले और वर्तमान अभिलेख सत्यापन में शामिल अभ्यर्थियों में से, विज्ञापन नियमों के अनुसार प्रत्येक श्रेणी में रिक्त पदों के तीन गुना अभ्यर्थियों को आगे साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा. साक्षात्कार की सूचना बाद में अलग से दी जाएगी.
JPSC ने सभी संबंधित अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर समय से उपस्थित होकर अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करें.