Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-23

Jharkhand Politics: कांग्रेस में अंदरूनी असंतोष आया सामने, विधायकों ने मंत्रियों की कार्यशैली पर उठाए सवाल

Jharkhand Politics: झारखंड कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं होने के संकेत अब खुलकर सामने आने लगे हैं. दिल्ली दौरे से लौटे कांग्रेस विधायकों ने रांची पहुंचते ही अपनी ही सरकार के मंत्रियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं. विधायकों का कहना है कि अपेक्षित काम नहीं हो रहा है, जिससे संगठन और कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ रही है.

दिल्ली से लौटे विधायक, रांची में जताई नाराजगी
कांग्रेस के पांच विधायक बीते रविवार को दिल्ली गए थे, जहां उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात की. शुक्रवार को दिल्ली गए विधायक रांची लौट आएं है.  विधायकों का आरोप है कि सरकार में शामिल कांग्रेस मंत्री अपने दायित्वों के अनुरूप काम नहीं कर रहे हैं, जिसका असर जमीनी स्तर पर साफ दिखाई दे रहा है.

किसी को भी खुद को अलग या विशेष समझने की जरूरत नहीं: राजेश कच्छप
कांग्रेस विधायक दल के उप नेता राजेश कच्छप ने कहा कि मंत्रियों को यह समझना चाहिए कि वे भी पार्टी से ही चुने गए विधायक हैं. उन्होंने कहा कि चारों मंत्री जिस तरह से काम करने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए थी, उस पर खरे नहीं उतर पा रहे हैं. किसी को भी खुद को अलग या विशेष समझने की जरूरत नहीं है.

केंद्रीय नेतृत्व ने सुनी बात: सुरेश बैठा
कांग्रेस विधायक सुरेश बैठा ने कहा कि मंत्रियों को यह स्वीकार करना होगा कि पार्टी में केवल वही मंत्री बनने योग्य नहीं हैं. कई अन्य विधायक भी क्षमता और अनुभव रखते हैं. उन्होंने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व ने विधायकों की बातों को गंभीरता से सुना है और पूरे मामले को समझने की कोशिश की है.

कांग्रेस विधायकों की यह नाराजगी ऐसे समय सामने आई है, जब पार्टी को सरकार और संगठन दोनों स्तर पर संतुलन बनाए रखने की जरूरत है. मंत्रियों के कामकाज को लेकर उठे सवाल यह संकेत देते हैं कि भीतरखाने असंतोष गहराता जा रहा है. यदि इसे समय रहते नहीं संभाला गया, तो इसका असर पार्टी की एकजुटता और सरकार की छवि दोनों पर पड़ सकता है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !