Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-23

Jharkhand News: नक्सल मुक्त सारंडा की दिशा में अब तक का सबसे बड़ा अभियान, जंगलों में सुरक्षा बलों का ऑपरेशन तेज

Jharkhand News: सारंडा के घने जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान लगातार जारी है. नक्सल मुक्त सारंडा के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सुरक्षा बलों ने दुर्गम इलाकों में सघन सर्च ऑपरेशन चला रखा है. इसे अब तक का सबसे व्यापक पुलिस ऑपरेशन माना जा रहा है.

संयुक्त टीम लगातार गश्त और तलाशी अभियान चला रही
जंगल क्षेत्र में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की संयुक्त टीम लगातार गश्त और तलाशी अभियान कर रही है. इस दौरान मुठभेड़ में एक और नक्सली के मारे जाने की सूचना सामने आई है. हालांकि इस संबंध में अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

नक्सली संगठनों पर दबाव
सूत्रों के अनुसार, आधुनिक हथियारों और रणनीतिक योजना के साथ सुरक्षा बल जंगलों में आगे बढ़ रहे हैं. ऑपरेशन के चलते नक्सली संगठनों पर दबाव बढ़ा है और कई इलाकों में उनकी गतिविधियां सीमित होती नजर आ रही हैं.

जारी रहेगा अभियान
पुलिस प्रशासन का कहना है कि अभियान को तब तक जारी रखा जाएगा, जब तक पूरे क्षेत्र को नक्सल प्रभाव से पूरी तरह मुक्त नहीं कर लिया जाता. इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में सुरक्षा और शांति को लेकर नई उम्मीद जगी है और वे विकास की राह खुलने की उम्मीद कर रहे हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !