Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-22

Jamshedpur News: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती की पूर्व संध्या पर उनके विचारों को किया गया नमन

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत जमशेदपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती की पूर्व संध्या पर समाजवादी कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर युवजन समाजवादी के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता शुभम सिन्हा ने नेताजी के विचारों और उनके संघर्ष को याद करते हुए कहा कि आज भी करोड़ों युवा उनके दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित हैं।

स्वतंत्रता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का योगदान अतुलनीय
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का योगदान अतुलनीय रहा है। “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा” जैसे ओजस्वी नारे आज भी युवाओं में देशभक्ति का संचार करते हैं। ‘दिल्ली चलो’ के नारे के साथ उन्होंने आज़ाद हिंद फौज का गठन कर अंग्रेजी हुकूमत को कड़ी चुनौती दी।

शुभम सिन्हा ने कहा कि नेताजी का जन्म 23 जनवरी 1897 को कटक, ओडिशा में हुआ था। उन्होंने इंडियन सिविल सर्विस (ICS) जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण की, लेकिन अंग्रेजी शासन के अधीन नौकरी स्वीकार करने के बजाय देश की आज़ादी को प्राथमिकता दी और आज़ाद हिंद फौज का निर्माण किया।

उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन साहस, त्याग और राष्ट्रप्रेम का प्रतीक है, जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !