Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-22

Deoghar Accident: देवघर–देवीपुर मार्ग पर बड़ा हादसा, नावाडीह रेलवे फाटक पर हुई ट्रेन से ट्रक की टक्कर, देखें पूरी वीडियो

Deoghar: देवघर जिले के देवघर–देवीपुर मुख्य मार्ग पर नावाडीह रेलवे क्रॉसिंग के समीप उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब गोरखपुर से आसनसोल की ओर जा रही एक यात्री ट्रेन की भिड़ंत एक ट्रक से हो गई। अचानक हुई इस घटना से वहां मौजूद लोग दहशत में आ गए और कुछ देर के लिए पूरे इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। 

कैसे हुई घटना जानें 
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जसीडीह से आसनसोल की ओर बढ़ रही ट्रेन जैसे ही नावाडीह रेलवे फाटक के नजदीक पहुंची, उसी समय देवघर से देवीपुर जा रहा एक ट्रक खुले रेलवे फाटक से पटरी पार करने लगा। बताया जा रहा है कि उस समय रेलवे फाटक बंद नहीं किया गया था, जिससे यह हादसा हुआ।

दो मोटरसाइकिलों ट्रक की चपेट में 
स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन की रफ्तार कम की और इमरजेंसी ब्रेक लगाया, लेकिन ट्रेन पूरी तरह रुक नहीं सकी और इंजन ट्रक से टकरा गया। टक्कर के बाद ट्रक संतुलन खो बैठा और सड़क की ओर पलटते हुए दो मोटरसाइकिलों को चपेट में ले लिया। इस दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गई।



दोनों मोटरसाइकिल सवार घायल
हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई। ट्रक की चपेट में आए दोनों मोटरसाइकिल सवार घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

यातायात पूरी तरह ठप
हादसे के कारण कुछ समय के लिए रेल और सड़क यातायात पूरी तरह ठप हो गया। ट्रेन को मौके पर ही रोकना पड़ा, वहीं सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, रेल पुलिस और रेलवे के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को संभालने में जुट गए।



यातायात सामान्य करने की प्रक्रिया जारी
रेलवे प्रशासन ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त ट्रक को रेल लाइन से हटाने का काम शुरू किया, ताकि जल्द से जल्द रेल और सड़क दोनों मार्गों पर आवागमन बहाल किया जा सके। अधिकारियों के अनुसार अब हालात काबू में हैं और यातायात सामान्य करने की प्रक्रिया जारी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !