Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-22

Seraikela News: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सरायकेला में शपथ समारोह, बीएलओ सम्मानित

Seraikela News: सरायकेला समाहरणालय सभागार में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने की. इस दौरान अधिकारियों, निर्वाचन कर्मियों और आम नागरिकों को लोकतंत्र और मतदान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई.


उत्कृष्ट कार्य करने वाले को सम्मानित

कार्यक्रम में जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों से उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन-तीन बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. उपायुक्त ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और लोकतंत्र की मजबूती नागरिकों की सक्रिय भागीदारी और जिम्मेदार मतदान से ही संभव है.

उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिया कि वे अपने क्षेत्रों में ऐसे पात्र नागरिकों की पहचान करें जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है और उन्हें मतदाता सूची में जोड़ने के लिए लगातार प्रयास करें.

कार्यक्रम के अंत में नए मतदाताओं को पहचान पत्र (ईपीआईसी कार्ड) वितरित किए गए और सभी से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !