Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-16

Saraikela Crime: सरायकेला में तीन दिन से लापता युवक का सड़ा गला शव मिला, हत्या की आशंका

सरायकेला में तीन दिन से लापता युवक का सड़ा गला शव मिला, हत्या की आशंका
Saraikela: सरायकेला थाना क्षेत्र के मुरूप गांव के 27 वर्षीय युवक देवानंद प्रधान का सड़ा गला शव नुवागढ़ नाला के पास मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक पिछले तीन दिनों से लापता था और परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट सीनी ओपी में दर्ज कराई थी।

देवानंद प्रधान अविवाहित था और जमशेदपुर में रहकर आरएसबी आदित्यपुर कंपनी में कार्यरत था। उसके लापता होने के बाद से उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ बता रहा था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी कि इसी बीच शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने नुवागढ़ नाला के पास शव मिलने की सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान परिजनों से करवाई गई। शव बुरी तरह सड़ चुका था, जिसके चलते उसे पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच के लिए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर भेजा गया है।

पुलिस अब मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल्स के आधार पर मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और हत्या की आशंका से इंकार नहीं किया जा रहा। पुलिस जांच जारी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !