Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-22

Ranchi News: RIMS में किडनी ट्रांसप्लांट की तैयारी तेज, जल्द शुरू होगी सेवा

Ranchi News: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) को किडनी ट्रांसप्लांट शुरू करने के लिए सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी मिल गई है. औपचारिक लाइसेंस अभी आना बाकी है, लेकिन इसके बावजूद रिम्स प्रबंधन ने इस सुविधा को शुरू करने की तैयारियां तेज कर दी हैं.


इसी क्रम में निदेशक प्रो. डॉ. राजकुमार की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक हुई. बैठक में किडनी ट्रांसप्लांट यूनिट की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई. इसमें चिकित्सा अधीक्षक, विभिन्न विभागों के अध्यक्ष, सेंट्रल लैब और सोटो झारखंड के अधिकारी मौजूद रहे.


किडनी ट्रांसप्लांट के लिए अलग से यूनिट
बैठक में किडनी ट्रांसप्लांट के लिए अलग से यूनिट बनाने पर सहमति बनी. इस यूनिट में ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू और डायलिसिस की पूरी व्यवस्था होगी. ट्रांसप्लांट के लिए डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिकल कर्मियों की अलग टीम बनाई जाएगी.

जरूरी मशीनों और उपकरणों की खरीद 
जरूरी मशीनों और उपकरणों की खरीद प्रक्रिया को तेज करने का निर्णय लिया गया है. शुरुआती दौर में कुछ मामलों में बाहर से विशेषज्ञ डॉक्टरों की मदद ली जाएगी. साथ ही आवश्यक जांच, दवाइयों और इम्यूनोसप्रेसेंट्स की सूची तैयार कर समय पर खरीद सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया.

रिम्स प्रबंधन का कहना है कि किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू होने से झारखंड और आसपास के राज्यों के मरीजों को राज्य में ही बेहतर इलाज मिल सकेगा. इससे मरीजों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा. संस्थान इस सेवा को जल्द शुरू करने के लिए पूरी गंभीरता से काम कर रहा है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !