Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-21

Adityapur Breaking: आदित्यपुर में स्कॉर्पियो और डंपर की टक्कर, कोई हताहत नहीं, बड़ा हादसा टला

Adityapur Breaking: आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरे पंजाब चौक के पास बुधवार रात करीब 10.45 बजे एक सड़क हादसा हुआ, जिससे कुछ देर के लिए इलाके में अफरा तफरी मच गई.


गलत दिशा से आ रही स्कॉर्पियो 

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक स्कॉर्पियो वाहन गलत दिशा से आ रहा था, इसी दौरान सामने से आ रहे डंपर से उसकी टक्कर हो गई. हादसे में स्कॉर्पियो को आंशिक नुकसान पहुंचा है, हालांकि किसी के घायल होने या जान माल की क्षति की सूचना नहीं है.


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कॉर्पियो गलत दिशा में चल रही थी, जिस कारण डंपर से आमने सामने की टक्कर हो गई. दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा और मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई.

मौके पर पहुंची पुलिस 
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया. इसके बाद यातायात को सामान्य कर दिया गया.

पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और गलत दिशा में वाहन नहीं चलाने की अपील की है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !