Chaibasa News: सारंडा इलाके में चल रहे ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट को लेकर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीजी ऑपरेशन ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. बैठक में अभियान की प्रगति और आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई.
सारंडा में बड़े नक्सल अभियान की तैयारी
सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक माओवादी संगठन के बड़े नेता मिसिर बेसरा समेत कई शीर्ष नक्सली अभी भी सारंडा के घने जंगलों में छिपे हुए थे. इसी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा बलों ने माओवादियों के खिलाफ बड़े और निर्णायक अभियान की तैयारी की.
सीआरपीएफ डीजी ऑपरेशन ने दिए अहम निर्देश
सीआरपीएफ डीजी ऑपरेशन जीपी सिंह ने अभियान से जुड़े वरीय अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने बलों के बीच बेहतर समन्वय, खुफिया तंत्र को मजबूत करने और इलाके में लगातार दबाव बनाए रखने पर जोर दिया.
माओवादियों के सफाए के लक्ष्य पर तेज हुआ अभियान
गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहले ही ऐलान कर चुके थे कि मार्च 2026 तक देश से माओवादियों का पूरी तरह सफाया कर दिया जाएगा. इसी लक्ष्य के तहत छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड और ओड़िशा जैसे नक्सल प्रभावित राज्यों में माओवादियों के खिलाफ अभियान तेज किया गया था.