Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-20

Jharkhand News: JTMACCE 2025 पेपर-2 की तारीख तय, इन विषयों की परीक्षा 22 जनवरी को

Jharkhand News: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JTMACCE) 2025 के तहत पेपर-2 का कार्यक्रम जारी कर दिया है. यह शिड्यूल उन उम्मीदवारों के लिए घोषित किया गया है, जिनकी पेपर-1 की परीक्षा 19 जनवरी को संपन्न हो चुकी है.


आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दर्शनशास्त्र (Philosophy), ओड़िया (Odia) और विशेष शिक्षा (Special Education) विषय के अभ्यर्थियों की पेपर-2 की परीक्षा 22 जनवरी को दूसरी पाली में आयोजित की जाएगी.


JSSC ने सभी संबंधित उम्मीदवारों से अपील की है कि वे परीक्षा की तिथि और समय का विशेष ध्यान रखें और समय से पहले अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके.

इसके साथ ही आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि परीक्षा से जुड़े नवीनतम निर्देश, प्रवेश पत्र और अन्य जरूरी सूचनाओं के लिए JSSC की आधिकारिक वेबसाइट और जारी नोटिफिकेशन को नियमित रूप से देखते रहें.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !