Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-20

Jamshedpur News: जन शिकायत निवारण दिवस में एनईपी संतोष गर्ग ने सुनी नागरिकों की समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई के दिए निर्देश, कई मामलों का हुआ ऑन द स्पॉट निष्पादन

Jamshedpur: समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस के अवसर पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार निदेशक एनईपी संतोष गर्ग ने विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं एवं सुझाव सुने। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

विभिन्न आवेदन हुए प्राप्त 

जन शिकायत निवारण दिवस में झारखंड आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र निर्गत करने, किरायेदार द्वारा मकान खाली नहीं करने, पति द्वारा मानसिक प्रताड़ना, घर से बेदखली, अवैध कब्जा, भूमि विवाद, लगान भुगतान, रोजगार, विद्यालय में नामांकन, शस्त्र लाइसेंस, पूर्वजों की जमीन पर अवैध कब्जा, पेंशन, भूमि अधिग्रहण, झारखंड मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना का लाभ सहित जनहित से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का मिला निर्देश

निदेशक एनईपी संतोष गर्ग ने सभी नागरिकों की समस्याओं को क्रमवार सुना एवं प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया जाएगा। इस दौरान कई मामलों का मौके पर ही समाधान भी किया गया।

जन शिकायत में मिले आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित हो 

साथ ही सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जन शिकायत निवारण दिवस में प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें। विभागीय समीक्षा बैठकों के दौरान जन शिकायत से संबंधित आवेदनों की नियमित समीक्षा की जा रही है, ताकि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान किया जा सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !