Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-20

Jamshedpur News: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर स्कूली बच्चों की रैली से गूंजा यातायात नियमों का संदेश

Jamshedpur: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन और परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस अभियान के तहत अलग-अलग माध्यमों से आम नागरिकों को यातायात नियमों की अहमियत समझाई जा रही है।

रैली में बच्चो ने सड़क सुरक्षा का दिया संदेश 

इसी क्रम में मंगलवार को जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय कुमार के निर्देशन में स्कूली छात्रों के साथ एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने रैली निकालकर शहर के विभिन्न इलाकों में लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। रैली में शामिल छात्रों ने तख्तियों के माध्यम से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, तेज रफ्तार से वाहन न चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकना इस अभियान का मुख्य लक्ष्य

इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय कुमार ने कहा कि शहर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकना इस अभियान का मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि युवाओं और बच्चों को कम उम्र से ही यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि जागरूकता अभियानों का असर अब दिखने लगा है और पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष सड़क हादसों में जान गंवाने वालों की संख्या में कमी दर्ज की गई है।

अभिभावकों से आग्रह किया गया 

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने का सबसे कारगर तरीका लोगों में जागरूकता फैलाना है, जिसमें स्कूली बच्चे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। जिला प्रशासन और परिवहन विभाग आगे भी इस तरह के कार्यक्रम लगातार आयोजित करता रहेगा। साथ ही उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें, ताकि आने वाली पीढ़ी सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक बन सके।



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !