Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-19

Jamshedpur Breaking: साकची में तेज रफ्तार का कहर, टेंपो चालक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Jamshedpur Breaking: जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. हाथी घोड़ा मंदिर के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में टेंपो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टेंपो में सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.


मौके पर चालक की मौत

जानकारी के अनुसार सड़क के बीचोंबीच खराब होकर खड़े एक ट्रेलर में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टेंपो ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक वाहन के अंदर बुरी तरह फंस गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

स्थानीय लोगों ने की मदद

हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद टेंपो में फंसे घायल व्यक्ति को बाहर निकाला और तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया.

घटना की सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने घटनास्थल से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !