Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-19

Jamshedpur News: जोजोबेड़ा जमीन कारोबारी संजीव सिंह हत्याकांड में फैसला, दुबराज नाग और जीतेंद्र सिंह दोषी

 Jamshedpur News: जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोजोबेड़ा रेलवे फाटक के सामने 12 मई 2016 को हुए जमीन कारोबारी संजीव सिंह हत्याकांड में अदालत का फैसला आ गया है. एडीजे-5 मंजू कुमारी की अदालत ने झामुमो के ओडिशा अध्यक्ष दुबराज नाग और मृतक के चचेरे भाई जीतेंद्र सिंह को दोषी करार दिया है.


अदालत ने सजा के बिंदु पर फैसला सुरक्षित रखते हुए बताया कि 21 जनवरी को सजा सुनाई जाएगी. हत्या के इस मामले में दोषी करार दिए गए दोनों आरोपियों को आजीवन कारावास या फांसी में से किसी एक सजा का प्रावधान है, इसके अतिरिक्त कोई अन्य सजा नहीं दी जा सकती.

वहीं इस मामले में अन्य आरोपी मंगल टुडू, चित्रो सरदार, मिथुन चक्रवर्ती, डोमनिक सौमसंग, मोहन कच्छप और सरफुद्दीन अंसारी समेत अन्य सभी आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है.

अभियोजन पक्ष के अनुसार यह हत्या सुपारी देकर कराई गई थी. आरोप था कि दुबराज नाग ने ही संजीव सिंह की हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिलवाया था.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !