Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-16

Jamshedpur Crime: सोनारी में बहला फुसलाकर नाबालिग लड़की का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

सोनारी थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने का एक मामला थाने में दर्ज कराया गया है.
Jamshedpur: सोनारी थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने का एक मामला थाने में दर्ज कराया गया है. मामले में आरोपी का नाम सलमान खान बताया गया है. वह कहां का रहने वाला है, इसकी जानकारी नाबालिग लड़की के परिवार के लोगों ने पुलिस को नहीं दी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

15 मई की सुबह 10.30 बजे की है घटना

घटना के बारे में परिवार के लोगों ने जो थाने में लिखित शिकायत की है उसके अनुसार घटना 15 मई की सुबह 10.30 बजे की है. अचानक से नाबालिग लड़की गायब हो गई. इसके बाद परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की थी. उसके बारे में कुछ भी पता नहीं चलने पर अंततः परिजन शाम को सोनारी थाने पर पहुंचे और मामला दर्ज कराया.

मोबाइल नंबर से आरोपी का पता लगा रही पुलिस

घटना के बाद से पुलिस मोबाइल नंबर के हिसाब से आरोपी की टोह लेने की कोशिश कर रही है. पुलिस का कहना है कि मोबाइल लोकेशन के हिसाब से मामले की जांच की जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !