प्रमुख अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा साहू उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरजू राय, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, बिस्टुपुर साइबर क्राइम थाना प्रभारी राजन कुमार और शिवम कंस्ट्रक्शन के प्रोपराइटर वीरेंद्र सिंह शामिल हुए। इसके अलावा बिहार से आए विशेष अतिथि विद्यापति चंद्रवंशी, रवि वात्सायन, सुबोध कुमार और पिंटू कुमार चंद्रवंशी ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
सांस्कृतिक प्रस्तुति और सम्मान समारोह
कार्यक्रम का आकर्षण समाज के बच्चों और कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक नृत्य रहा। इस अवसर पर समाज के विकास में आर्थिक सहयोग देने वाले सदस्यों को अंग वस्त्र और भगवान श्री जरासंध जी का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सभा को सफल बनाने में कार्यकारिणी के आजीवन सदस्यों ने तन-मन-धन से अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
चंद्रवंशी एकता रथ से पूरे राज्य को जोड़ने का संकल्प
समाज के प्रधान सचिव राजकुमार चंद्रवंशी, अध्यक्ष संतोष चंद्रवंशी और संगठन मंत्री आनंद प्रसाद ने संयुक्त रूप से संबोधित करते हुए कहा कि
2025 में पूर्वी सिंहभूम से शुरू हुआ चंद्रवंशी एकता रथ समाज को एक सूत्र में पिरोने का काम कर रहा है। आने वाले समय में यह रथ पूरे झारखंड का भ्रमण करेगा ताकि राज्य के हर चंद्रवंशी परिवार को एक बैनर तले लाया जा सके।
हजारों की संख्या में उमड़ा जनसैलाब
समारोह में शिवपूजन सिंह, सुरेंद्र सिंह, अजीत सिंह, अशोक सिंह, शंकर सिंह, राजेश वर्मा, सुनील सिंह, राम नारायण सिंह और आयुष कुमार समेत हजारों की संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। वक्ताओं ने समाज की राजनीतिक और सामाजिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।