Railway Updates: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में प्रस्तावित मरम्मत और रखरखाव कार्य के कारण एक सप्ताह तक रेल परिचालन प्रभावित रहने वाला है. 19 जनवरी से 25 जनवरी के बीच कई पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से चलाया जाएगा या वैकल्पिक मार्ग से संचालित किया जाएगा. इस दौरान आद्रा, धनबाद, बोकारो, हटिया, मिदनापुर और आसपास के रेलखंडों में यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा हो सकती है.
पूरी तरह रद्द रहने वाली ट्रेनें
- रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार 68077 और 68078 आद्रा-भागा-आद्रा मेमू ट्रेन 25 जनवरी को पूरी तरह रद्द रहेगी. वहीं 18019 और 18020 झाड़ग्राम-धनबाद-झाड़ग्राम एक्सप्रेस 19 जनवरी को अपने पूरे मार्ग पर नहीं चलेगी.
- इसके साथ ही 18019 और 18020 झाड़ग्राम-धनबाद-झाड़ग्राम एक्सप्रेस 22 जनवरी को बोकारो स्टील सिटी में ही समाप्त और वहीं से प्रारंभ होगी. इस दिन बोकारो स्टील सिटी से धनबाद के बीच ट्रेन का परिचालन नहीं किया जाएगा.
- इसी तरह 13503 और 13504 बर्धमान हटिया बर्धमान मेमू एक्सप्रेस 19, 22 और 24 जनवरी को गोमो स्टेशन तक ही सीमित रहेगी और गोमो से हटिया के बीच इसकी सेवा रद्द रहेगी.
मेमू सेवाओं पर भी पड़ा असर
- 68090 और 68089 आद्रा-मिदनापुर-आद्रा मेमू ट्रेन 23 और 25 जनवरी को गरबेटा से ही शुरू होगी और वहीं समाप्त होगी. इससे गरबेटा से मिदनापुर के बीच ट्रेन सेवा बाधित रहेगी.
- वहीं 68056 और 68060 टाटानगर-आसनसोल-बाराभूम मेमू 20 जनवरी को आद्रा में ही समाप्त और प्रारंभ होगी. इस दिन आद्रा से आसनसोल के बीच इसका परिचालन नहीं होगा.
कुछ ट्रेनों का मार्ग बदला गया
- रेलवे के अनुसार 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 20, 21 और 24 जनवरी को अपने तय मार्ग चांडिल, पुरुलिया, कोटशिला, मुरी की जगह चांडिल, गुंडा बिहार, मुरी मार्ग से चलाई जाएगी.
- इसके अलावा 12802 आनंद विहार पुरी एक्सप्रेस को 19, 22 और 24 जनवरी को चंद्रपुरा से राजबेरा खंड में लगभग 30 मिनट तक नियंत्रित किया जा सकता है.
यात्रियों के लिए रेलवे की अपील
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके.
सीधा असर लोकल और लंबी दूरी की ट्रेनों पर
आद्रा मंडल में होने वाला यह मेंटेनेंस कार्य रेलवे की नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन इसका सीधा असर लोकल और लंबी दूरी की ट्रेनों पर पड़ रहा है. खासकर दैनिक यात्रियों और छोटे स्टेशनों से सफर करने वालों को वैकल्पिक साधनों पर निर्भर रहना पड़ सकता है. ऐसे में पूर्व सूचना के साथ यात्रा योजना बनाना ही यात्रियों के लिए सबसे सुरक्षित विकल्प रहेगा.