Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-19

Seraikela News: सरायकेला के पाटाहेंसल गांव में 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, कारणों की जांच जारी

Seraikela News: सरायकेला थाना क्षेत्र के पाटाहेंसल गांव में रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई. गांव के 19 वर्षीय युवक बिके मुंडरी ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान सोमा मुंडरी के पुत्र बिके मुंडरी के रूप में हुई है.


परिजनों के अनुसार, रविवार की शाम करीब चार बजे बिके मुंडरी घर से बाहर निकला था. करीब दो घंटे बाद, शाम लगभग छह बजे उसका छोटा भाई बैल लाने के लिए निकला. इसी दौरान रास्ते में उसने एक युवक को पेड़ से लटका हुआ देखा. पास जाने पर पता चला कि वह उसका बड़ा भाई बिके मुंडरी है.


यूडी केस दर्ज
इसके बाद छोटे भाई ने गांव पहुंचकर परिजनों और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सरायकेला सदर अस्पताल भेजा. अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने इस मामले में यूडी केस दर्ज कर लिया है और हर पहलू से जांच शुरू कर दी है. फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटा रही है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !