Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-19

Deoghar News: सूरा-भूरा जंगल से साइबर ठग गिरफ्तार, कस्टमर केयर बनकर करते थे ऑनलाइन ठगी

Deoghar News: जिले में साइबर अपराध पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में पथरड्डा ओपी क्षेत्र के सूरा-भूरा जंगल में पुलिस ने छापेमारी कर चार साइबर ठगों को पकड़ लिया है. ये लोग खुद को कस्टमर केयर कर्मी और सरकारी अधिकारी बताकर लोगों से ऑनलाइन ठगी कर रहे थे.


गिरफ्तार आरोपियों के नाम ललन कुमार दास, राकेश दास, आबेदिन अंसारी और समीम अंसारी हैं. पुलिस ने इनके पास से पांच मोबाइल फोन और छह सिम कार्ड बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल ठगी के लिए किया जा रहा था.


चारों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सौरभ को गुप्त सूचना मिली थी कि सूरा-भूरा जंगल में कुछ युवक अलग-अलग राज्यों के लोगों को फोन कर धोखाधड़ी कर रहे हैं. इस सूचना के बाद पुलिस उपाधीक्षक राजा कुमार मित्रा के निर्देश पर एक विशेष टीम बनाई गई. टीम ने जंगल में घेराबंदी कर चारों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया.

पीएम किसान योजना के नाम पर भी ठागी
जब्त मोबाइल फोन और सिम कार्ड की शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी फर्जी कस्टमर केयर और सरकारी अधिकारी बनकर फोन-पे यूजर्स को कैशबैक का झांसा देकर पैसे ठगते थे. इसके अलावा पीएम किसान योजना के नाम पर लाभुकों को फर्जी लिंक भेजकर भी ठगी की जाती थी.

इतना ही नहीं, आरोपी खुद को एयरटेल पेमेंट बैंक का कर्मचारी बताकर लोगों को कार्ड बंद होने का डर दिखाते थे और दोबारा चालू कराने के नाम पर उनसे पैसे ऐंठते थे.

इस छापेमारी में साइबर थाना के पुलिस अधिकारी त्रिलोचन तामसोय, ललित खलखो और पथरड्डा ओपी की पुलिस टीम शामिल थी. पुलिस अब आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !